Edited By Mohit,Updated: 10 Feb, 2019 05:35 PM
गुरदासपुर से लोक सभा मैंबर और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड ने ऐलान किया है कि श्री गुरु नानक देव जी के ससुराल परिवार के नगर बटाला को नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा।
बटाला (साहिल): गुरदासपुर से लोक सभा मैंबर और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड ने ऐलान किया है कि श्री गुरु नानक देव जी के ससुराल परिवार के नगर बटाला को नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा।
आज बटाला में पत्रकारों से बात करते हुए जाखड़ ने कहा कि इस संबंधी उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से भी मुददा सांझा किया है और जल्द ही मुख्यमंत्री बटाला को नगर निगम का दर्जा देंगे। उन्होंने कहा कि यदि फगवाड़ा, होशियारपुर, पठानकोट शहर नगर निगम बन सकते है तो बटाला भी नगर निगम बनने की सारी शर्ते पूरी करता है। उन्होंने कहा कि बटाला के नगर निगम बनने से इसकी आमदन के स्त्रोत में वृद्धि होगी। वहीं उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्याओं के लिए सरकार जिम्मेदार है। कैप्टन सरकार के कार्यकाल में किसानों की आत्महत्याएं कम हुई है। इस दौरान सुखबीर पर बरसते जाखड़ ने कहा कि अकाली दल का अंत नजदीक है। इसी कारण अब सुखबीर हरियाणा वालों को भरमाने में लगा हुआ है।