कांग्रेस पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू के साथ: जाखड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Apr, 2018 04:06 PM

sunil jakhar

मौजूदा गेहूं के सीजन दौरान राज्य सरकार की तरफ से फसल की खरीद कर फसल को समय पर उठवाना है और कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार की यह प्राथमिकता है कि किसानों को किसी तरह की कोई समस्या न होने दी जाए। यह विचार पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के राज्य प्रधान...

खन्ना (कमल): मौजूदा गेहूं के सीजन दौरान राज्य सरकार की तरफ से फसल की खरीद कर फसल को समय पर उठवाना है और कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार की यह प्राथमिकता है कि किसानों को किसी तरह की कोई समस्या न होने दी जाए। यह विचार पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के राज्य प्रधान सुनील जाखड़ ने खन्ना में बातचीत करते प्रकट किए।

इस दौरान जाखड़ ने कैबिनेट मंत्री के मामले पर कहा कि वह ईमानदार और सुलझे हुए नेता हैं और पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू के साथ खड़ी है और उनका डट कर साथ देगी। वहीं मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में चाहे उन्होंने पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के अधिकार क्षेत्र में बतायाा, परन्तु समारोह दौरान अपने संबोधन में उन्होंने सुखजिन्दर सिंह रंधावा के चंद दिनों में मंत्री बनने की बात भी कही जिससे यह बात स्पष्ट है कि अब मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय है।यह पूछे जाने पर कि हलका खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि पंजाब के स्व. मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बलिदान से ही आज पंजाब में अमन-शान्ति बहाल हुई है।

उन्होंने पार्टी और राज्य के लोगों के लिए जो कुर्बानी दी है, पार्टी ने हमेशा ही बेअंत सिंह परिवार को मान सत्कार दिया है और हमेशा दिया जाता रहेगा। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों से जो वायदे किए थे, उनको एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कठुआं कांड की निंदा करते कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है, इस घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों को सजाए दी जानी चाहिए।उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि इसके कार्यकाल दौरान देश में दुष्कर्म जैसी घटनाओं में भारी विस्तार हुआ है और लोगों को नोटबंदी, जी.एस.टी. जैसी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा, दलित भाईचारे को अपने अधिकारों के लिए देशभर में सड़कों पर उतरना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!