भाजपा ने गांधी व नेहरू के योगदान को आज तक नहीं समझा : जाखड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 04:37 PM

sunil jakhar

पंजाब कांग्रेस कमेटी ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें याद किया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हुए समारोह में पंडित नेहरू के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए...

जालन्धर (धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें याद किया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हुए समारोह में पंडित नेहरू के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जाखड़ ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी थी तथा उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पं. नेहरू ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई थी। तभी आजादी की लहर अपने मुकाम तक पहुंच सकी थी। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के बाद देश को विकास के रास्ते पर ले जाने में पं. नेहरू ने ही अहम योगदान दिया। उन्होंने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि वह गांधी व नेहरू के योगदान को घटा कर पेश करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा ने कभी भी गांधी व नेहरू के योगदान को सराहा नहीं है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा ने हमेशा साम्प्रदायिक राजनीति की है। उसने हिंदू, मुस्लिम व अन्य समुदायों को आपस में लड़ाने की कोशिशें की। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की भाजपा की राजनीति देश को बांटने में लगी हुई है परन्तु पंजाब के लोगों ने राज्य विधानसभा के चुनावों तथा उसके बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव में भाजपा व उससे जुड़े अकाली दल को तीसरे स्थान पर पहुंचा कर मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में अगर भारत आज विश्व के मुकाबले खड़ा हुआ है तो उसका श्रेय पं. नेहरू व गांधी परिवार को जाता है। नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के राजनीतिक सचिव कैप्टन संदीप संधु ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र धर्मनिरपेक्ष पार्टी है जो सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चल रही है। इस अवसर पर विधायक अंगद सिंह, प्रदेश महासचिव हरदेव सिंह लाडी व अन्यों ने भी पं. नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!