मौजूदा आर्थिक हालात को देखते देश आज पुन: मनमोहन सिंह को याद कर रहा : जाखड़

Edited By swetha,Updated: 07 Nov, 2019 09:20 AM

sunil jakhar

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि देश के मौजूदा हालात को देखते हुए जनता पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को पुन: याद कर रही है।

जालन्धर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि देश के मौजूदा हालात को देखते हुए जनता पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को पुन: याद कर रही है। जाखड़ ने डा. मनमोहन सिंह से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से कहा कि देश को आज महसूस हो रहा है कि पूर्व यू.पी.ए. सरकार जिसका नेतृत्व डा. मनमोहन सिंह ने किया था, की आर्थिक नीतियां सभी वर्गों के लोगों के लिए अच्छी थी। 

जाखड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अभी तक जी.डी.पी. को संभालने में कामयाब नहीं हो सकी है क्योंकि इसमें लगातार गिरावट का दौर चल रहा है। देश के आर्थिक हालात को संभालने की जरूरत है। देश के इतिहास में पहली बार जी.डी.पी. की दर में इतनी अधिक गिरावट आई है। अन्यथा मनमोहन सरकार के समय जी.डी.पी. ने 9 प्रतिशत की दर को भी छू लिया था। 

जाखड़ ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर पूरे देश में खुशियों का माहौल पाया जा रहा है। उन्होंने डा. मनमोहन सिंह को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डा. मनमोहन सिंह ने गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए अपनी सरकार के कार्यकाल में समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए कई सार्थक कदम उठाए। 

जाखड़ ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार भी डा. मनमोहन सिंह से समय-समय पर आॢथक मामलों में राय लेती रहती है। इसी से पंजाब को आॢथक तौर पर मजबूती देने में कैप्टन सरकार को कामयाबी मिल रही है परन्तु केंद्र सरकार की बदकिस्मती है कि वह डा. मनमोहन सिंह जैसे विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री से अभी तक आॢथक मामलों में सीख नहीं ले पाई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!