उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाईं : जाखड़

Edited By swetha,Updated: 20 Jul, 2019 10:44 AM

sunil jakhar

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं और वह सत्ता का दुरुपयोग करने में लगी हुई है। उन्होंने आज एक बयान में कहा कि सत्ता हासिल करने के बाद से ही यू.पी. में...

चंडीगढ़/जालन्धर(भुल्लर/धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं और वह सत्ता का दुरुपयोग करने में लगी हुई है। उन्होंने आज एक बयान में कहा कि सत्ता हासिल करने के बाद से ही यू.पी. में जिस तरह से कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ी है, वह सबके सामने है। 

जाखड़ ने प्रियंका के समर्थन में पूरी तरह से उतरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आज जिस तरह से प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया वह लोकतंत्र का अपमान है तथा इसके लिए योगी सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में 10 लोगों की हत्या हो जाती है और जब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलना चाहती है तो उन्हें सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार द्वारा पुलिस के बल पर जाने से रोका जाता है। 

प्रियंका ने तो यह भी कहा था कि वह अकेले ही पीड़ित परिवारों से मिलकर आती है परन्तु उन्हें अकेले भी जाने नहीं दिया गया। प्रियंका के जाने से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं होनी थी बल्कि इससे पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगना था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रियंका को रोक कर सिद्ध कर दिया है कि वह मानवाधिकारों का सम्मान करना नहीं जानती है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा गांधी परिवार से हमेशा ही भयभीत रहती है इसलिए प्रियंका को रोका गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!