Edited By swetha,Updated: 21 Feb, 2019 05:19 PM
बहिबल कलां गोलीकांड में आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल तथा पूर्व एस.एस.पी. चरणजीत शर्मा के बाद एस.आई.टी. द्वारा अब पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
चंडीगढ़ःबहिबल कलां गोलीकांड में आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल तथा पूर्व एस.एस.पी. चरणजीत शर्मा के बाद एस.आई.टी. द्वारा अब पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इस संबंधी एक अंग्रेजी समाचार पत्र द्वारा जब सुमेध सिंह सैनी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन जिला प्रशासन की तरफ से 4 घंटों से अधिक समय दौरान धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को बसों में बिठा दिया था।
इसी दौरान वहां प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच अचानक टकराव हो गया। इसमें 10 प्रदर्शनकारी तथा 40 के करीब पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उस समय क्या हुआ था जोकि जांच का विषय है। घटना के तुरंत बाद ही उन्हें पता लगा कि 2 लोगों की मौत हो गई। सैनी ने कहा जो 40 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे। उनके बारे किसे भी रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं किया गया। सैनी ने अपने पर लगे आरोपों पर बोलते कहा कि यह एक दुखदायी घटना है। पर कुछ नेता राजनीतिक फायदे के लिए इस घटना का लाभ उठा रहे हैं।