सुखविंदर सिंह काका कंबोज बीसी कमीशन पंजाब के वरिष्ठ उप चेयरमैन नियुक्त

Edited By Mohit,Updated: 18 Aug, 2020 05:24 PM

sukhwinder singh appointed senior deputy chairman

सरकार के दिशा निर्देशों पर बीसी कमीशन पंजाब द्वारा सुखविंदर सिंह काका कंबोज को............

जलालाबाद (सेतिया, सुमित): सरकार के दिशा निर्देशों पर बीसी कमीशन पंजाब द्वारा सुखविंदर सिंह काका कंबोज को वरिष्ठ उप चेयरमैन नियुक्त किया गया है और ये नियुक्ति बीसी कमिशन के सहायक सचिव द्वारा जारी पत्र द्वारा की गई है। उधर सुखविंदर सिंह काका कंबोज के सीनियर उप चेयरमैन बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है और उन्होने सुखविंदर सिंह काका कंबोज का लड्डू खिलाकर मुंह भी मीठा करवाया। 

इसी तरह ब्लाक समिति के उप चेयरमैन सुभाष चंद्र, आढ़तिया यूनियन के अध्यक्ष जरनैल सिंह मुखीजा, शाम सुन्दर मैणी, चंद्र खैरेके, सरपंच छिंदर सिंह, बिट्टू सेतिया, विक्की धवन, लवली फुटेला, मुख्तैयार सिंह, संदीप कंबोज,गोरा धमीजा, जिप्सी छाबड़ा, प्रदीप नारंग, जसविदर वर्मा, संदीप चुचरा ने सुखविंदर सिंह काका कंबोज को पद मिलने पर बधाई दी और साथ ही कांग्रेस लीडरशिप का आभार व्यक्ति किया। उधर सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने भी अपनी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रधान सुनील कुमार जाखड़, विधायक रमिंदर आवला का आभार व्यक्त किया है और साथ अपनी जिम्मेवारी को तनदेही के साथ निभाने का भरोसा दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!