विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने दिया आम आदमी पार्टी से इस्तीफा

Edited By Suraj Thakur,Updated: 06 Jan, 2019 04:36 PM

sukhpal singh khahera resigns from aam aadmi party

लंबी जद्दोजहद के बाद विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

चंडीगढ़। पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के बागी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी उस विचारधारा एवं सद्धिांतों से पूरी तरह भटक चुकी है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलप्तिता के चलते पिछले साल नवंबर में पार्टी से निलंबित किए गए खैहरा ने अपना त्यागपत्र आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है। भुल्थ से विधायक ने अपने त्यागपत्र में कहा कि देश की पांरपरिक पार्टियों की वर्तमान राजनीतिक संस्कृति बुरी तरह बिगड़ चुकी है जिसके चलते आप के गठन से बहुत उम्मीदें जगीं थीं।

दुर्भाग्य से पार्टी में हुए शामिल...

खैरा ने कहा, दुर्भाग्य से पार्टी में शामिल होने के बाद मैंने महसूस किया कि आप का पदक्रम भी पारंपरिक केंद्रीकृत राजनीतिक पार्टियों से अलग नहीं है। पिछले साल जुलाई में पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जाने के बाद से वह आप नेतृत्व के मुखर आलोचक रहे हैं। पद से हटाए जाने के बाद खैहरा ने सात समर्थकों के साथ बागियों के एक समूह का गठन किया जिसने पार्टी की पंजाब इकाई के लिए स्वायत्तता की मांग की थी।

फूलका भी छोड़ चुके हैं AAP का साथ...

आमआदमी पार्टी के आधा दर्जन विधायकों ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। यही नहीं सुखपाल खैहरा ने तीसरा मोर्चा खड़ा करने के लिए इंसाफ मार्च भी किया था। उनके इस्तीफे से पहले आप विधायक एचएस फूलका ने भी अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया है। उन्होंने अपने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है, जो अभी मंजूर नहीं हुआ है। फूलका ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद ऐलान किया था कि वह पंजाब को नशे की गर्त से निजात दिलाने और SGPC को सियासी चुंगंल से बाहर निकालने के लिए एक नया संगठन तैयार करेंगे। बहरहाल दोनों नेताओं के इस्तीफे को अब एक दूसरे से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!