Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2021 11:50 AM
पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा इस समय मनी लांड्रिंग मामले के अंतर्गत जेल में बंद हैं। आज सुखपाल खैहरा के विवाह की सालगिरह है। उन्होंने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए अपनी धर्म पत्नी की तारीफों के पुल बांधे हैं।
चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा इस समय मनी लांड्रिंग मामले के अंतर्गत जेल में बंद हैं। आज सुखपाल खैहरा के विवाह की सालगिरह है। उन्होंने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए अपनी धर्म पत्नी की तारीफों के पुल बांधे हैं। सुखपाल खैहरा ने लिखा है कि उनके विवाह को 36 साल हो चुके हैं और इस समय के दौरान उनकी धर्म पत्नी ने हर कठिन समय पर कंधे से कंधा जोड़कर उनका साथ दिया है।
यह भी पढ़ेंः सी.एम चन्नी द्वारा किए सस्ती बिजली के ऐलान के बाद जानें क्या है पंजाब के हाल
सुखपाल खैहरा ने कहा कि आज के दिन वह फिर दोहराते हैं कि वह न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि अपने हलके और राज्य के लोगों को भी पूरी तरह समर्पित हैं। आपको बता दें कि सुखपाल सिंह खैहरा को मनी लांड्रिंग मामले के अंतर्गत इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ई. डी.) की तरफ से गिरफ्तार कर लिया गया था और उनका 7 दिनों का रिमांड हासिल किया था। इसके बाद मोहाली की अदालत ने सुखपाल खैहरा को मनी लांड्रिंग मामले के अंतर्गत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस समय सुखपाल खैहरा केंद्रीय जेल पटियाला में बंद हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here