Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Feb, 2023 05:20 PM
राज्य में पैदा हुई गंभीर वित्तीय अस्थिरता को लेकर कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा ने मान सरकार पर बड़ा हमला बोला।
चंडीगढ़ : राज्य में पैदा हुई गंभीर वित्तीय अस्थिरता को लेकर कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा ने मान सरकार पर बड़ा हमला बोला। इस मौके पर खैहरा ने पंजाब सरकार की अक्षमता पर कई तरह के सवाल भी उठाए। पंजाब के राजस्व लक्ष्यों में भारी गिरावट की खबरों का जिक्र करते हुए खैहरा ने सी.एम. मान और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को याद दिलाया कि उनके दावों और वायदों का क्या हुआ, जो उन्होंने भ्रष्टाचार और अवैध खनन को लेकर किए थे।
कांग्रेस नेता ने बताया कि केजरीवाल ने पंजाब में अपने चुनाव अभियान के दौरान दावा किया था कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में सरकार बनाती है, तो वह भ्रष्टाचार के कारण 34,000 करोड़ रुपए के बजटीय नुकसान की भरपाई करेंगे। उन्होंने कहा, ''बजट में भ्रष्टाचार कैसे हो सकता है, यह बयान ही हास्यास्पद है।
वहीं उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि 64,000 करोड़ रुपए कहां गए हैं, जिसे उन्होंने बचाने का दावा किया था? इसके बजाय खैहरा ने बताया राज्य अपने सामान्य राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम नहीं है। खैहरा ने कहा कि आज राज्य में वित्तीय स्थिति पूरी तरह से गड़बड़ है और अगर पंजाब सरकार के पूरे कार्यकाल के दौरान राज्य की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here