कातिलों को रिहाई देकर गवर्नर ने किया इंसाफ का कत्ल : खैहरा

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2019 08:17 AM

sukhpal khaira

पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने पटियाला की सी.बी.आई. कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद भुगत रहे 4 पुलिस कर्मियों की सजा माफ करने के लिए

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने पटियाला की सी.बी.आई. कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद भुगत रहे 4 पुलिस कर्मियों की सजा माफ करने के लिए पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह व डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता की सख्त शब्दों में निंदा की है।

खैहरा ने इसको न्याय व्यवस्था के साथ किया गया भद्दा मजाक व संविधान का कत्ल बताया है।  खैहरा ने कहा कि इस बेइंसाफी के खिलाफ वह लोगों की कचहरी में जाएंगे और सरकारी तंत्र के इस ‘आतंकवाद’ का खुलासा करेंगे। खैहरा ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाकर इस मामले में सरकार पर दबाव बनाने की तरफ भी इशारा किया है।  उन्होंने राज्यपाल से फैसले को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!