Edited By swetha,Updated: 30 May, 2019 02:02 PM
बेअदबी कांड में एस.आई.टी. की जांच में नाम आने पर सुखबीर बादल को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त शब्द पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैहरा ने जालंधर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहे।
जालंधरःबेअदबी कांड में एस.आई.टी. की जांच में नाम आने पर सुखबीर बादल को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त शब्द पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैहरा ने जालंधर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहे।
उन्होंने कहा कि एस.आई.टी. की अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि बेअदबी कांड के लिए सुखबीर बादल,सुमेध सैनी तथा डेरा सिरसा प्रमुख जिम्मेदार हैं। सुखबीर ने सब कुछ जानते हुए लोगों को पर जुल्म किया है। खैहरा ने कहा कि 2007 में जब डेरा सिरसा ने गुरु साहिब की पोशाक पहनकर बेअदबी की थी। उस समय भी उनके खिलाफ दर्ज हुए एफ.आर.आई पर कोई कार्रवाई अकाली दल ने नहीं की थी।