रंधावा ने किया लुधियाना केंद्रीय जेल का दौरा, बैरकों का भी किया निरीक्षण

Edited By Mohit,Updated: 28 Jun, 2019 05:24 PM

sukhjinder singh randhawa

पंजाब की लुधियाना केंद्रीय जेल के कैदियों द्वारा अपने एक साथी की हिरासत में मौत के बाद की गई हिंसा एवं तोड़फोड़ के बाद राज्य के जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज सुबह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जेल का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

लुधियाना/चंडीगढ़ः पंजाब की लुधियाना केंद्रीय जेल के कैदियों द्वारा अपने एक साथी की हिरासत में मौत के बाद की गई हिंसा एवं तोड़फोड़ के बाद राज्य के जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज सुबह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जेल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। रंधावा ने बैरकों समेत जेल के हर उस हिस्से का दौरा किया जहां कैदियों ने तोड़फोड़ की थी। उन्होंने हिंसा की इस घटना से बहादुरी और हिम्मत से निबटने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को पांच-पांच हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति प्रत्र और पदोन्नति देने का भी ऐलान किया। 

PunjabKesari

उन्होंने उन कैदियों की भी सराहना की जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेल अधिकारियों की मदद की। उन्होंने कहा कि इन कैदियों को विशेष रियायतें दी जाएंगी। उनके साथ इस मौके पर पुलिस महानिदेशक(जेल) रोहित चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी थे। चौधरी ने रंधावा को घटनाक्रम की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए बताया कि इसके पीछे कुछ गैंगस्टरों द्वारा रचा गया षडंयंत्र है। गैंगस्टर जेल प्रशासन से इस बात लिए नराज थे कि उन्हें उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र से बाहर नहीं आने दिया जाता। इसके अलावा इनकी जेल के अंदर प्रतिबंधित चीजें लाने से रोका जाता है। 

PunjabKesari

जेल मंत्री ने चौधरी को भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को आंसू गैस और रबड़ की गोलियां मुहैया कराने के भी निर्देश दिए जिसके इस्तेमाल से ही कैदियों की हिंसा पर काबू पाया जा सका था। रंधावा ने कल की घटना में घायल हुए जेल अधिकारियों और कैदियों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली जो इस समय जेल अस्पताल, सिविल अस्पताल और डीएमसी लुधियाना में भर्ती हैं। इस अवसर पर प्रधान सचिव(जेल) हुस्न लाल, पुलिस महानिरीक्षक(जेल) आर.के.अरोड़ा अैर पुलिस उपमहानिरीक्षक(जेल) एस.एस.सैनी तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!