Edited By Mohit,Updated: 09 Dec, 2018 07:58 PM
वरिष्ट अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल द्वारा अपनी भूलों की अकाल तख्त पर माफी मांगने पर कहा कि उनको ऐसा पहले ही कर लेना चाहिए था।
जालंधरः वरिष्ट अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल द्वारा अपनी भूलों की अकाल तख्त पर माफी मांगने पर कहा कि उनको ऐसा पहले ही कर लेना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि समय आने पर वह अकाली दल से अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि टकसाली अकालियों का गुस्सा जायज है लेकिन उन्होंने एक्शन लेने में जल्दबाजी की।
आगे उन्होंने कहा कि हम बाप-बेटा ने एक दूसरे की राजनीति में कभी दखल नहीं दिया। हमने कभी भी लोकसभा की टिक्ट नहीं मांगी थी।