Edited By Vatika,Updated: 08 Sep, 2018 07:55 PM
बरगाड़ी इंसाफ मोर्चे के दौरान संत रामानंद के बारे में कथित तौर पर की गई गलत टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार एस.जी.पी.सी. के पूर्व जनरल सैक्टरी एवं पंथक फ्रंट कनवीनर सुखदेव सिंह भोर को आज अदालत में पेश किया गया।
नवाशहर(मनोरंजन): बरगाड़ी इंसाफ मोर्चे के दौरान संत रामानंद के बारे में कथित तौर पर की गई गलत टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार एस.जी.पी.सी. के पूर्व जनरल सैक्टरी एवं पंथक फ्रंट कनवीनर सुखदेव सिंह भोर को आज अदालत में पेश किया गया।
यहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ जत्थेदार सुखदेव सिंह भोर ने उन पर दर्ज मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। ध्यान रहे कि सुखदेव सिंह भोर द्वारा की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद बंगा में शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। संत रामानंद के अनुयायियों ने बंगा में एकत्रित होकर सुखदेव सिंह खिलाफ प्रर्दशन किया। थाना सदर नवाशहर पुलिस ने समाजिक कार्यकर्ता सतपाल साहलो, बसपा नेता डा. नछतरपाल , सतपाल जस्सी आदि की शिकायत पर सुखदेव सिंह भौर के खिलाफ धामिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर लिया। इसके कुछ समय बाद ही पुलिस ने सुखदेव सिंह भौर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था।
मुझ पर दर्ज मामला राजनीति से प्रेरित:भोर
एस.जी.पी.सी. के पूर्व महासचिव सुखदेव सिंह भोर ने अदालत को पेश होने जाते समय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन पर दर्ज मामला राजनीति से प्रेरित है। उन्होने कहा कि वह किसी भी जाति व धर्म के खिलाफ नहीं है। उनका किसी के साथ कोई क्लेश नही है। वह दूसरे भाईचारे से प्यार चाहते है। मैं अपने इलाके के किसी तरह माहौल नहीं खराब होने देना चाहता हूं। मैं पहले ही इस भाषण में की गई टिप्पणी के लिए फेसबुक पर माफी मांग चुका हूं।