कैप्टन के समर्थन में सुखबीर,डोप टैस्ट पर दिया बड़ा बयान

Edited By swetha,Updated: 05 Jul, 2018 03:30 PM

sukhbir in support of captain big statement on dope test

पंजाब में नशे के ओवरडोज से मौतों पर मचे सियासी घमासान के बीच पंजाब सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों का डोप टेस्ट अनिवार्य करवाने के आदेश के आदेश का शिअद प्रधान तथा पूर्व उपमुख्मयमंत्री सुखबीर बादल ने स्वागत किया है। उन्होंने...

चडीगढ़ःपंजाब में नशे के ओवरडोज से मौतों पर मचे सियासी घमासान के बीच पंजाब सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों का डोप टेस्ट अनिवार्य करवाने के आदेश का शिअद प्रधान तथा पूर्व उपमुख्मयमंत्री सुखबीर बादल ने स्वागत किया है। उन्होंने  कहा कि सरकार का उक्त फैसला सराहनीय है। सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ सभी विधायकों को भी डोप टैस्ट करवाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी पार्टियों को नशे के खिलाफ एकजुट होने को कहा है। 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने भर्ती और पदोन्नति के सभी मामलों में ड्रग स्क्रीनिंग अनिवार्य बनाने के लिए निर्देश दिए थे। उन्होंने ड्यूटी के प्रकार के अनुसार कुछ विशेष मामलों में होने वाले वर्षिक चिकित्सकीय जांच के दौरान भी यह टेस्ट करवाने के लिए कहा है।  पंजाब सरकार के सभी सिविल/पुलिस कर्मचारियों की सालाना डाक्टरी जांच के दौरान भी यह टेस्ट जरूरी होगा। पंजाब से नशे के खात्मे के लिए पिछले तीन दिनों के दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से केंद्र से नशे के सौदागरों को मौत की सजा की सिफारिश करने, नशे से हुई मौतों की जांच कराने की घोषणाओं की कड़ी में यह तीसरी घोषणा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!