सुखबीर बादल की जगह इस अकाली नेता को मिलेगी जलालाबाद से टिकट
Edited By swetha,Updated: 25 May, 2019 10:32 AM
शिअद प्रधान सुखबीर बादल द्वारा फिरोजपुर लोकसभा सीट जीतने के बाद अब जलालाबाद विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब इस सीट पर जल्द उपचुनाव होंगे।
लुधियानाःशिअद प्रधान सुखबीर बादल द्वारा फिरोजपुर लोकसभा सीट जीतने के बाद अब जलालाबाद विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब इस सीट पर जल्द उपचुनाव होंगे।
यहां से अकाली दल द्वारा जगजीत सिंह बराड़ को खड़ा किया जा सकता है। चाहे टिकट का फैसला पार्टी की कोर समिति ने लेना है। पर सब कुछ छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए मालवे के बड़े कद के नेता बराड़ को यहां टिकट मिल सकती है।
बराड़ दो बार एम.पी. तो बन चुके हैं,पर विधानसभा चुनाव नहीं जीते। यह उनके लिए अच्छा मौका होगा कि वह विधानसभा में जाकर लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाएं।