Edited By Mohit,Updated: 03 Jan, 2020 10:45 PM
शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज शाम हरगोबिन्द नगर, एन्क्लेव में..............
लुधियाना (मुल्लापुरी): शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज शाम हरगोबिन्द नगर, एन्क्लेव में पूर्व मरहूम मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल केस में फांसी की सजा काट रहे बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलजीत कौर को मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। इस मौके बादल ने बहन कमलजीत कौर को विश्वास दिलाया कि वह भाई राजोआना की फांसी माफी के लिए फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रहमंत्री अमित शाह को वफद सहित मिलेंगे और उस सम्बन्धित वह कानूनी हल भी करेंगे।
इस मौके उनके साथ हीरा सिंह गाबडिया पूर्व मंत्री, डा. दलजीत सिंह चीमा, विरसा सिंह वलटोहा, गुरचरण सिंह ग्रेवाल व अन्य पदधिकारी मौजूद थे। इस मौके पत्रकारों ने जब परमिन्दर ढींडसा के इस्तीफे बारे बात की तो उन्होनें कहा कि ढींडसे के इस्तीफे के साथ कोई फर्क नहीं पड़ता। हमने उनकी जगह शरणजीत सिंह ढिल्लों को नेता लगा दिया है। आज शाम सुखबीर सिंह बादल ठेकेदार रणजीत सिंह के घर उनकी खबर लेने गए। इस मौके उनके के साथ भुपिन्दर सिंह, जसपाल सिंह ग्यासपुरा, प्रेम सिंह हरनामपुरा और ओर नेता सर्कल नेता मौजूद थे।