बड़ी खबर: अगले 100 दिनों में 100 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे सुखबीर बादल

Edited By Tania pathak,Updated: 17 Aug, 2021 05:59 PM

sukhbir badal to visit 100 assembly constituencies in next 100 days

शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल अब अगले 100 ....

चंडीगढ़: शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल अब अगले 100 दिन तक पूरे पंजाब का दौरा करेंगे। वह अगले 100 दिनों में पंजाब के 100 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सीधे तौर पर आम जनता से रूबरू होंगे। 

वह कल से जीरा विधानसभा क्षेत्र से अपने दौरे की शुरुआत करने जा रहे है। इस दौरे के बारे में बताते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह पूरे पंजाब में 100 दिनों की यात्रा कर पंजाब के लोगों से फीडबैक लेंगे। इसके बाद वह लोगों की भावनायों को समझ कर ही अपने आगामी फ़ैसले लेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बादल का यह कार्यक्रम सुबह से लेकर शाम तक चलेगा।

गौरतलब है कि पंजाब में विधासभा चुनाव आने में केवल कुछ महीने ही रह गए है। ऐसे में सभी पार्टियां अब जोर लगा रही है। शिरोमणि अकाली दल ने भी बसपा के साथ गठजोड़ कर अब विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!