सुखबीर बादल का भाजपा को एक और बड़ा झटका

Edited By Mohit,Updated: 13 Jan, 2021 07:16 PM

sukhbir badal s another big blow to bjp

कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा से नाता तोड़ने वाले अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने.............

फरीदकोटः कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा से नाता तोड़ने वाले अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा को एक और बड़ा झटका दिया है। फरीदकोट से भाजपा के नेता और जिला प्रधान विजय छाबड़ा ने भाजपा का कमल छोड़ते हुए सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अकाली दल का दामन थाम लिया। 

इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि पंजाब और किसानी हितों के लिए अकाली दल द्वारा की गई पहल से प्रेरित होकर विरोधी पार्टियों के लीडर अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान छाबड़ा के अलावा बड़ी संख्या में उनके साथियों ने अकाली दल का पल्ला पकड़ा। इस मौके सुखबीर सिंह बादल ने विजय छाबड़ा का अकाली दल में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उनका मान-सम्मान किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!