नोनी पर हुए हमले में सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पिंकी ने किए पलटवार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Nov, 2021 05:43 PM

sukhbir badal targets congress in the attack on noni pinky retaliates

सुखबीर बादल ने वरदेव सिंह नौनी पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रत्याशी नौनी पर कांग्रेस एम.एल.ए. परमिंदर पिंकी ने हमला करवाया गया है।

फिरोजपुरः सुखबीर बादल ने वरदेव सिंह नौनी पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रत्याशी नौनी पर कांग्रेस एम.एल.ए. परमिंदर पिंकी ने हमला करवाया गया है। बादल ने सी.एम. चन्नी से मांग की है कि परमिंदर पिंकी पर आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए क्योंकि उसकी शह पर ही अकाली प्रत्याशी पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि वरदेव सिंह नौनी की गाड़ी को बुरी तरह तोड़-फोड़ की गई है। पूर्व विधायक जिंदू की गाड़ी पर हमला किया गया है। यह हमला पिंकी के गुंडों द्वारा किया गया है। 

यहां बता दें कि फिरोजपुर में अकाली दल के कार्यक्रम के बाद फिरोजपुर में यह बवाल खड़ा हो गया है। गुरूहरसहाय विधानसभा हलके के शिरोमणि अकाली दल के मुख्य सेवादार और स्वर्गीय सांसद सरदार जोरा सिंह मान के बेटे वरदेव सिंह नौनी मान की गाड़ी चल रही थी। वरदेव सिंह की गाड़ी पर हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें नोनी मान बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने उनके गनमैनों के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं उनकी वर्दियां तक फाड़ दीं तथा उनकी गाड़ी भी तोड़ डाली। 

दूसरी तरफ सुखबीर बादल के आरोपों को नकारते हुए पिंकी ने सुखबीर बादल पर पलटवार करते हुए कहा कि वह  झूठ बोल रहे हैं। अकाली दल के आरोप बेवुनियाद हैं। किसानों के हाथों में झंडे थे हथियार नहीं। किसानों को कुचलने की कोशिश की गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!