Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Sep, 2017 02:33 PM
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाह के सी.एम. अमरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में राज्य में विकास लाने में विफल रहे।
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाह के सी.एम. अमरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में राज्य में विकास लाने में विफल रहे।
सूबे में छह माह का कार्यकाल पूरा होने पर अकाली दल ने कांग्रेस सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। चंडीगढ़ में प्रैस कान्फ़्रैंस करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि सत्ता में आने से पहले जितने वायदे कांग्रेस की तरफ से किए गए थे पूरे नहीं किए गए।
सुखबीर ने कहा कि अब कांग्रेस केंद्र सरकार पर बात डाल रही है जबकि महाराष्ट्र सरकार और यू. पी. सरकार ने केंद्र की सहायता के बिना अपने स्तर पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक एेसी किसान विरोधी नीति लागू की है जिसका फायदा हरियाणा को होगा। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल द्वारा की गई हर वचनबद्धता झूठी साबित हुई। कांग्रेस ने रोजगार मेला लगा लोगों को धोखा दिया।
उन्होंने कहा कैप्टन सरकार ने अकाली सरकार द्वारा शुरु की गईं सारी लोक भलाई स्कीमों को बंद कर दिया। उन्हें एेसा करने के बजाए लोगों पर ध्यान देना चाहिए।
किसानों का पक्ष लेते सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने कर्ज मुक्ति का वादा कर किसानों को मरने के लिए मजबूर किया है गत 6 माह में 200 किसान अात्महत्या कर चुके हैं। जमीनों की कुर्की बदस्तूर जारी है।