Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 09:26 AM
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा प्रदेश के कैप्टन अमरेंद्र सिंह की कांग्रेस सरकार पर झूठे वायदे कर सत्ता में आने व लोगों की उम्मीदों का कत्लेआम करने के आरोप लगा कर शुरू की गई कांग्रेस सरकार की पोल खोल रैलियों की चल रही शृंखला के...
साहनेवाल(जगरूप, कंवलजीत): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा प्रदेश के कैप्टन अमरेंद्र सिंह की कांग्रेस सरकार पर झूठे वायदे कर सत्ता में आने व लोगों की उम्मीदों का कत्लेआम करने के आरोप लगा कर शुरू की गई कांग्रेस सरकार की पोल खोल रैलियों की चल रही शृंखला के तहत आज विधान सभा हलका साहनेवाल के कूमकलां में हुई रैली में लोगों के विशाल इकट्ठ से साबित हो गया कि आज पंजाब की कांग्रेस सरकार से हर वर्ग के लोग दुखी हैं।
रैली में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने प्रदेश सरकार पर भड़ास निकालते हुए कहा कि कैप्टन सरकार निकम्मी व झूठी है जिसका सरकार का मुख्यमंत्री एक वर्ष में सिर्फ एक दिन अपने दफ्तर में जाए उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। सुखबीर ने कहा कि खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार लोगों को यह बताए कि क्या उसने लोगों को टैक्स फ्री किया या जी.एस.टी. मुक्त कर दिया है?
कांग्रेस ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई नया काम नहीं किया। फिर भी उसका खजाना खाली है, यह कैसे हो सकता है। कांग्रेस सरकार सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। सुखबीर ने कहा कि कैप्टन ने कसमें खाकर लोगों से धोखा किया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, शरणजीत सिंह ढिल्लों, संता सिंह उमेदपुरी, सिमरनजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, बब्बी बादल, मनप्रीत सिंह अयाली, जिला जत्थेदार संता सिंह उमेदपुरी, रंजीत सिंह तलवंडी, जगजीवन पाल सिंह खिरनिया, भाग सिंह मानगढ़, विक्रमजीत सिंह चीमा आदि उपस्थित थे।