Edited By swetha,Updated: 24 Jan, 2019 02:49 PM
बठिंडा में शिअद अकाली दल(टकसाली) द्वारा शिअद प्रधान तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की फिसली जुबान का जमकर मजाक उड़ाया गया। सुखबीर बादल द्वारा टकसालियों द्वारा बनाए गए चौथे फ्रंट का कोई आधार नहीं के बयान का रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने मजाकिया...
बठिंडाःबठिंडा में शिअद अकाली दल(टकसाली) द्वारा शिअद प्रधान तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की फिसली जुबान का जमकर मजाक उड़ाया गया। सुखबीर बादल द्वारा टकसालियों द्वारा बनाए गए चौथे फ्रंट का कोई आधार नहीं के बयान का रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि उसके कहने से क्या होता है। उसे तो यह नहीं पता उसका पिता कौन है। उसने तो अपने पिता को पिता समान कह दिया था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अकाली दल द्वारा पटियाला में की गई रैली में सुखबीर ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपने पिता समान कहा गया था,जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहे थे।