Video-कांग्रेस खिलाफ मोर्चे पर डटे सुखबीर-मजीठियाः आम के आचार के साथ छका परशादा
Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 11:28 AM
कांग्रेस की धक्केशाही खिलाफ हरीके पत्तन में धरने पर बैठे सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार प्रातःकाल आम के आचार के साथ परशादा छका।
फिरोजपुर (रमनदीप सोढी): कांग्रेस की धक्केशाही खिलाफ हरीके पत्तन में धरने पर बैठे सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार प्रातःकाल आम के आचार के साथ परशादा छका। इससे पहले सुखबीर -मजीठिया ने बाकी अकाली नेताओं समेत बैड-टी की जगह पर धरना टी पी और रात के समय सड़क पर बैठ कर लंगर भी छका था।
आपको बता दें कि आज पूर्व मुख्यमंत्री और सुखबीर बादल के पिता प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन है और सुखबीर का कहना है कि पिता जी ने भी उन्हें यही कहा है कि कांग्रेसियों के जुल्मों खिलाफ वह इस तरह ही लड़ाई लड़ते रहें। सुखबीर बादल का कहना है कि जब तक अकालियों को इन्साफ नहीं मिल जाता, उनका यह धरना जारी रहेगा।