Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 10:18 AM
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि वाल्मीकि समाज अकाली-भाजपा गठजोड़ का अभिन्न अंग है। इस समाज को कांग्रेस सरकार में वह सम्मान नहीं मिल रहा जो
लुधियाना (गुप्ता): पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि वाल्मीकि समाज अकाली-भाजपा गठजोड़ का अभिन्न अंग है। इस समाज को कांग्रेस सरकार में वह सम्मान नहीं मिल रहा जो अकाली-भाजपा सरकार के समय में मिल रहा था।
बादल आज लुधियाना से प्रधान सचिन धींगान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में मिलने आए न्यू यंग वाल्मीकि फैडरेशन के शिष्टमंडल को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सचिन धींगान, वरिष्ठ अकाली नेता मंजीत सिंह सिरसा, अमरजीत सिंह चावला, पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के पश्चात प्रदेश का वाल्मीकि समाज व सभी पंजाबी कांग्रेसियों के हाथों अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।
वाल्मीकि समाज को आज महसूस हो रहा है कि कांग्रेस ने उसे केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। इस अवसर पर दीपक शर्मा, गुरदीप सिंह गोशा, कर्ण वडै़च, अमित जयसवाल, गोल्डी सभ्रवाल व संजय दिसावर भी उपस्थित थे।