कांग्रेस पर बरसा बादल दम्पति कहा,GST लागू कर पंजाब को मिले पांच हजार करोड़ रुपए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jul, 2017 02:34 PM

sukhbir and harsimrat badal visited golden temple

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बदल आज अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री हेरमंदिर साहिब में माथा टेका अौर परिवार की शांति के लिए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले।

अमृतसरः पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बदल आज अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका अौर परिवार की शांति के लिए श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ करवाया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने चार माह में  उन लोगों पर गलत मामले दर्ज करवाए हैं जिन्होंने कांग्रेस को वोट नहीं दिया था।  
 
 
उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जो कुछ कहा है उसे पूरा नहीं किया, वह केवल चार पिच बना कर बड़े स्पोर्ट्स स्टेडियम की बात कर रहा है। अमृतसर के लोगों को उससे उम्मीद थी लेकिन उसने केवल सपने दिखाए। इतना ही नहीं अमृतसर में अकाली दल द्वारा करवाए गए विकासकार्यों को भी तोड़ा जा रहा है। किसानों की अात्महत्याअों पर बोलते बादल ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कांग्रेस के राज में गैंगवार की हो रही घटनाअों पर नकेल नहीं कसी जा रही।

 
उधर,उनके साथ अाईं उनकी पत्नी तथा केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का कहना है की जो वायदे किसानों और पंजाब की जनता के साथ सरकार ने किए थे अौर निभाए नहीं वे निंदनीय है। उन्होंने कहा पंजाब के इतिहास में पहली बार इतनी आत्महत्याएं हुई हैं। उन्होंने कहा जी.एस.टी.के माध्यम से पंजाब को पांच हजार करोड़ रुपए पी.एम.मोदी द्वारा दिए गए हैं,उस पैसे से किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं करती सरकार। बीबी बादल ने कहा कि अकाली दल पंजाब के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है अौर लड़ती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!