Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Mar, 2018 03:48 PM
कर्ज के मारे एक किसान द्वारा कोई जहरीली चीज निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ....
बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): कर्ज के मारे एक किसान द्वारा कोई जहरीली चीज निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
जानकारी देते हुए बी.के.यू एकता (उगराहां) गांव फतेहगढ़ छन्ना इकाई के प्रधान गुरनाम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह और जनरल सचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक रणजीत सिंह (35) पुत्र महिंदर सिंह वासी फतेहगढ़ छन्ना के सिर बैंकों, आढ़तियों और गांव के लोगों का करीब 10 लाख रूपए का कर्जा था। जिस कारण वह परेशान रहने लग गया। परेशानी के चलते उसने कोई जहरीली चीज निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना रूड़ेके कलां के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि मृत्क रणजीत सिंह की पत्नी बलजीत कौर के बयानों पर 174 की कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने उपरांत लाश वारिसों के हवाले कर है।