Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Sep, 2017 12:08 PM
गांव काहलों में एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
राहों (प्रभाकर): गांव काहलों में एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंधी थाना राहों के ए.एस.आई. जसविन्द्र सिंह ने बताया कि गांव काहलों के रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र लहबर सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि कुछ दिन पहले वह अपनी निजी कार्य के लिए राहों से गांव काहलों जा रहा था कि रास्ते में एक प्रवासी मजदूर ने उसे रोका। उसने अपना नाम प्रीत बताया।
वह दिमागी रूप से परेशान था। वह उसे अपने घर ले आया। आज सुबह रोजाना कि भांति प्रीत अपने कमरे से बाहर नहीं निकला व अंदर से दरवाजा बंद था। जब मैंने दीवार में बने सुराख से अंदर देखा तो प्रीत ने फंदा लगा रखा था। इसके बाद मैंने गांव निवासियों को बुलाकर पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद मजदूर की लाश को नीचे उतारा। एस.एच.ओ. सुभाष बाठ ने बताया कि प्रवासी मजदूर की लाश सिविल अस्पताल में धारा 174 की कार्रवाई करके पहचान के लिए रख दी है।