Edited By Anjna,Updated: 07 Jun, 2018 07:36 AM
गांव कालोके के पूर्व सरपंच स्वर्गीय कुलवंत सिंह के पुत्र ने आज सुबह अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार गांव कालोके निवासी कुलविन्द्र सिंह उर्फ मून (47) पुत्र कुलवंत सिंह की लाश सुबह तकरीबन 7.30 बजे कमरे में पंखे से...
रामपुरा फूल (रजनीश): गांव कालोके के पूर्व सरपंच स्वर्गीय कुलवंत सिंह के पुत्र ने आज सुबह अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार गांव कालोके निवासी कुलविन्द्र सिंह उर्फ मून (47) पुत्र कुलवंत सिंह की लाश सुबह तकरीबन 7.30 बजे कमरे में पंखे से लटकी मिली। मृतक कुलविंद्र सिंह फाइनांस का कार्य करता था। उसकी पत्नी तथा बेटा गत लंबे समय से अमरीका में रह रहे थे। 4 महीने पहले कुलविन्द्र के पिता पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह की अपने घर में अपनी लाइसैंसी गन साफ करते समय अचानक ट्रिगर दबने से मौत हो गई थी।
पिता की मौत के चलते कुलविन्द्र मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी के चलते उसने आज सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस थाना फूल के ए.एस.आई. तथा मामले के जांच अधिकारी चिमन लाल ने बताया कि मृतक की मां बलजिन्द्र कौर के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।