लड़का न होने पर ससुराल परिवार करता था परेशान, तंग आकर विवाहिता ने लगाया फंदा

Edited By Anjna,Updated: 03 Jun, 2018 08:44 AM

suicide case

लड़का न होने से पति व उसके परिजनों द्वारा परेशान करने से दुखी होकर विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। इसके बाद थाना मोती नगर की पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ  केस दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुषमा पत्नी रमेश...

लुधियाना (राम): लड़का न होने से पति व उसके परिजनों द्वारा परेशान करने से दुखी होकर विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। इसके बाद थाना मोती नगर की पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ  केस दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुषमा पत्नी रमेश कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी, मोती नगर के रूप में हुई है। मृतका के भाई अरविंदर कुमार निवासी न्यू राम नगर, सुआ रोड साहनेवाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी रमेश कुमार के साथ हुई थी जिनके 2 लड़कियां 3 वर्षीय अमनदीप व 2 माह की लड़की हुई थी।

इससे उसका जीजा अक्सर उसकी बहन को इस बात के लिए परेशान कर मारपीट करता था कि उसके लड़का नहीं हो रहा। बीती 1 जून को उसके जीजा ने उसकी मां को फोन कर कहा कि वह सुषमा को आकर ले जाएं लेकिन कुछ समय बाद उसके परिजनों ने फोन कर उन्हें आने से मना कर दिया। सुबह करीब 10 बजे सुषमा की देवरानी का फोन आया कि उसे कुछ हो गया है। आप जल्दी आ जाओ। जब वे मौके पर ससुराल पहुंचे तो देखा कि बेटी के गले पर निशान थे। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अरविन्द के बयान पर रमेश कुमार को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!