Edited By swetha,Updated: 30 May, 2018 09:32 AM
थाना गेट हकीमा से सटे धोबी घाट में देर रात संजय सिंह (18) निवासी बंगला बस्ती ने खुद को फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ के साथ झूल रहे संजय सिंह के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए...
अमृतसर(संजीव): थाना गेट हकीमा से सटे धोबी घाट में देर रात संजय सिंह (18) निवासी बंगला बस्ती ने खुद को फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ के साथ झूल रहे संजय सिंह के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा।
मृतक के परिवारों में उसके पिता मनु सिंह व माता का कहना है कि गत रात्रि कुछ युवकों ने उसके बेटे के साथ झगड़ा किया था। उसे बुरी तरह पीटा भी था। इसके बाद क्या हालात पैदा हुए कि उसके बेटे ने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली, यह पुलिस की जांच में सामने आएगा।