Edited By swetha,Updated: 26 May, 2018 09:54 AM
घरेलू विवाद के चलते अपने ही पिता से दुखी होकर एक लड़की ने पैट्रोल डालकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। झुलस चुकी लड़की को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि युवती 20-25 प्रतिशत झुलस...
कपूरथला(मल्होत्रा): घरेलू विवाद के चलते अपने ही पिता से दुखी होकर एक लड़की ने पैट्रोल डालकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। झुलस चुकी लड़की को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि युवती 20-25 प्रतिशत झुलस चुकी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रानो पुत्री वजीर सिंह निवासी गांव बाजा, कपूरथला ने बताया कि उसका अपने पिता के साथ कुछ समय पहले किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। पिता ने उसे अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया। वह करीब 5 माह से अपने किसी रिश्तेदार के घर में ही रह रही है। वह अपने चचेरे भाई के साथ अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में उसके पिता ने उसके साथ फिर झगड़ा किया जिस पर उसने गुस्से में आकर कथित तौर पर पैट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।