Edited By Anjna,Updated: 21 May, 2018 07:51 AM
जिले के गांव माखा चहला में किसान की तरफ से कर्ज से तंग आकर जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर लेने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक किसान के पिता साधु सिंह ने बताया कि उसके लड़के सुखबीर सिंह (37) के पास 4 एकड़ जमीन थी.......
मानसा (मित्तल): जिले के गांव माखा चहला में किसान की तरफ से कर्ज से तंग आकर जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर लेने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक किसान के पिता साधु सिंह ने बताया कि उसके लड़के सुखबीर सिंह (37) के पास 4 एकड़ जमीन थी, जिसके सिर कर्ज बहुत चढ़ गया था, इस बात से वह बहुत परेशान रहता था। कर्ज को उतारने के लिए उसने अढ़ाई एकड़ जमीन बेच दी थी और डेढ़ एकड़ जमीन रह गई थी, परन्तु कर्ज पूरा न उतर पाया।
सिर चढ़े कर्ज को न सहते हुए उसके लड़के सुखबीर सिंह ने जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक किसान अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी व एक लड़का और लड़की छोड़ गया है।किसान यूनियन उगराहां के नेता भोला सिंह, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के नेता केवल कृष्ण व मार्कीट कमेटी भीखी के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह माखा ने सरकार से मांग की कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए।