Edited By swetha,Updated: 22 Apr, 2018 05:03 PM
शहर के बस स्टैंड की पिछली तरफ बने आहूजा होटल में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नौजवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र हंस राज (28) वासी गांव महल, तहसील बोरंज, जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है।
पटियाला (बलजिन्द्र): शहर के बस स्टैंड की पिछली तरफ बने आहूजा होटल में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नौजवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र हंस राज (28) वासी गांव महल, तहसील बोरंज, जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है।
विनोद ने बीती रात 9.00 बजे होटल का कमरा किराए पर लिया था और आज दोपहर 12.00 बजे कमरा खाली करना था। जब विनोद ने दरवाजा न खोला तो होटल स्टाफ ने पिछली खिड़की द्वारा देखा तो पंखे से विनोद का शव लटक रहा था। होटल स्टाफ के मालिकों ने मार्कीट एसोसिएशन वालों को सूचित किया और उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद थाना लाहौरी गेट के एस.एच.ओ. जानपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। विनोद ने होटल की चादर को पंखे के साथ बांधकर अपनी जीवनलीला खत्म की। विनोद का फोन चाॄजग पर लगा हुआ था जोकि बार-बार बज रहा था। जब पुलिस ने फोन अटैंड किया तो मृतक का भाई दीपक बार-बार फोन कर रहा था। पुलिस ने परिवार को सूचित कर बताया कि विनोद ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने शव को राजिन्द्रा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।