Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 07:49 AM
पत्नी से परेशान विक्की निवासी राम नगर अजनाला ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को इसका पता उस समय लगा, जब सुबह विक्की के कमरे का दरवाजा न खोलने पर उसे तोड़ा और विक्की मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था।
अमृतसर(संजीव): पत्नी से परेशान विक्की निवासी राम नगर अजनाला ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को इसका पता उस समय लगा, जब सुबह विक्की के कमरे का दरवाजा न खोलने पर उसे तोड़ा और विक्की मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अजनाला की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिस पर मरने वाले विक्की ने अपनी मौत का जिम्मेदार सास-ससुर व सांडु के साथ-साथ अपनी पत्नी को ठहराया था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अक्तूबर-2017 को विक्की का विवाह गांव खूनी कलेर की रहने वाली हरजिन्द्र कौर के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत अक्सर दोनों में घरेलू झगड़ा रहने लगा और कई बार हरजिन्द्र अपना ससुराल छोड़ मायके भी चली जाती थी। विक्की के ससुराल वाले उसे अक्सर परेशान करते, जिस कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। गत रात्रि विक्की व उसकी पत्नी के बीच हुए झगड़े के उपरांत हरजिन्द्र कौर अपने मायके चली गई, जिससे परेशान विक्की ने गत रात्रि जहरीला पदार्थ निगल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
क्या कहना है पुलिस का?
थाना अजनाला के इंचार्ज धनविन्द्र सिंह ने बताया कि विक्की के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।