Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 08:43 AM
स्थानीय कस्बे के एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का समाचार मिला है।
ढिलवां (जगजीत): स्थानीय कस्बे के एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का समाचार मिला है। मिली जानकारी अनुसार मजदूरी का काम करने वाले 3 लड़कियों व 1 लड़के के पिता चरनजीत सिंह (45) पुत्र बाऊ राम निवासी पत्ती रामू की ढिलवां ने बाद दोपहर 12 बजे गार्डर से पर्ना बांधकर फंदा लगा लिया।
थाना प्रमुख जरनैल सिंह ने बताया कि मृतक चरनजीत सिंह मानसिक तौर पर परेशान था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।