Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 12:15 PM
थाना कुलगड़ी के अंतर्गत पड़ते गांव रुकण शाह वाला के एक किसान ने अपनी लाइसैंसी बंदूक के साथ खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।
फिरोजपुर (मनदीप): थाना कुलगड़ी के अंतर्गत पड़ते गांव रुकण शाह वाला के एक किसान ने अपनी लाइसैंसी बंदूक के साथ खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।
जानकारी देते हुए थाना कुलगड़ी के ए.एस.आई. सतपाल ने बताया कि किसान हरजिन्द्र सिंह पुत्र महल सिंह पिछले एक साल से अधरंग की बीमारी से पीड़ित था जिस कारण वह काफी परेशान रहता था। इसी से परेशान होकर उसने अपनी लाइसैंसी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में मृतक किसान के बेटे गुरविन्द्र सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।