Edited By Tania pathak,Updated: 31 Jan, 2021 03:04 PM
बीती शाम गुरु का बाग के भट्टे के नजदीक एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र अंदर सनसनी फैल गई।
गुरुका बाग (भट्टी): बीती शाम गुरु का बाग के भट्टे के नजदीक एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र अंदर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस थाना झंडेर के एस.एच.ओ. मनतेज सिंह ने बताया कि गांव पंधेर के एक नौजवान गुरप्रीत सिंह (25 साल) पुत्र सतनाम सिंह को उसके ससुराल परिवार द्वारा अपहरण करने उपरांत उसका कत्ल कर शव को भट्टा गुरुका बाग (घुक्केवाली) में फैंक दिया गया है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते शव को अपने कब्जे में लेकर भाई राजू के बयानों पर साले गुरप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, ससुर जगीर सिंह, चाचा ससुर कश्मीर सिंह सभी निवासी महद्दीपुरा और 5 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लव मैरिज बनी कत्ल की वजह
गुरप्रीत सिंह द्वारा जगीर सिंह की लडक़ी के साथ उनकी मर्जी के खिलाफ लव मैरिज करवाई थी। इसी रंजिश के चलते उनकी तरफ से गुरप्रीत सिंह को अपहरण कर उसका कत्ल कर दिया गया।