Edited By Vaneet,Updated: 11 Apr, 2018 06:37 PM
पंजाब सरकार प्राथमिक स्कूल से ही विद्यार्थियों को सभ्याचर का पाठ पढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस सम्बन्धित चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग और संस्कृतिक मंत्रालय में एक अहम मीटिंग हुई। ...
चंडीगढ़ (मनमोहन): पंजाब सरकार प्राथमिक स्कूल से ही विद्यार्थियों को सभ्याचर का पाठ पढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस सम्बन्धित चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग और संस्कृतिक मंत्रालय में एक अहम मीटिंग हुई।
इस मीटिंग में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और अरुना चौधरी के इलावा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी शामिल थे। अगले सैशन में एक विषय पंजाब के इतिहास, बुद्धिजीवियों, लेखकों, शहीदों और गुरूओं की जानकारी का होगा जिसके लिए विद्यार्थी को किताबी जानकारी के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थानों के टूर भी करवाएगी। सरकार इस सोच को रेगुलर सब्जेक्ट का रूप देने की तैयारी की जा रही है।इस मामले पर 5 माहिरों की कमेटी 2 मई तक रिपोर्ट तैयार करेगी जिसके बाद यह प्रपोजल कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री के आगे रखा जाएगा।