आवारा सांड के हमले में किसान की मौ/त, लोगों में दहशत

Edited By Kalash,Updated: 23 Aug, 2026 01:23 PM

stray bull attacked farmer

इलाके में आवारा पशुओं के कारण आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

हाजीपुर (जोशी): इलाके में आवारा पशुओं के कारण आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक आवारा सांड के हमले में एक किसान की जान चली गई। इस घटना के बाद शहर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है, जिस कारण लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर भेजने से भी डरने लगे हैं। मृतक की पहचान किसान गुरबख्श लाल पुत्र मेला राम, निवासी हाजीपुर के रूप में हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरबख्श लाल अपने खेतों की ओर फसल देखने जा रहा था। जैसे ही वह रास्ते में खड़े एक आवारा सांड के पास से गुजरने लगा, तो सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड ने उसे अपने सींगों से उठाकर पक्की सड़क पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल गुरबख्श लाल को हाजीपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मुकेरियां के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मुकेरियां के डॉक्टरों ने भी उसे आगे जालंधर भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही गुरबख्श लाल ने दम तोड़ दिया। 

गौरतलब है कि इलाके में आवारा पशुओं की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, जिसके कारण कई लोग घायल हो चुके हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हाजीपुर और आसपास घूम रहे आवारा पशुओं को तुरंत काबू करके इस समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि भविष्य में और जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!