Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Nov, 2021 12:38 PM
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब पुलिस में गैर-पंजाबियों की हुई भर्ती बारे आज छपी मीडिया रिपोर्टों का सख्त नोटिस लेते राज्य के डी.जी.पी. इकबालप्रीत सिंह सहोता को पिछले समय दौरान पंजाब पुलिस ...
चंडीगढ़: पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब पुलिस में गैर-पंजाबियों की हुई भर्ती बारे आज छपी मीडिया रिपोर्टों का सख्त नोटिस लेते राज्य के डी.जी.पी. इकबालप्रीत सिंह सहोता को पिछले समय दौरान पंजाब पुलिस में हुई भर्ती के विवरणों की रिपोर्ट मांगी है। आज यहां प्रैस बयान में रंधावा जिनके पास गृह विभाग है, ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है जो तुरंत जांच की मांग करता है, इसलिए उन्होंने डी.जी.पी. को इस भर्ती प्रक्रिया के साथ जुड़े सभी तथ्य पेश करने के लिए कहा है। उन्होंने डी.जी.पी. को यह रिपोर्ट सात दिनों के अंदर-अंदर सौंपने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ेंः पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को दिए दीवाली तोहफा का किया नोटिफिकेशन जारी
गृह मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार इस समूचे मामले की तय तक जाएगी और यदि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई उल्लंघन या बेनियमी पाई गई तो उस मुताबिक बनती कार्यवाही की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here