Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Dec, 2019 09:09 AM
आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट ने 1 घंटा 45 मिनट देरी से उड़ान भरी है।
जालंधर(सलवान): आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट ने 1 घंटा 45 मिनट देरी से उड़ान भरी है। वहीं दिल्ली से आदमपुर के लिए फ्लाइट 1 घंटा 50 मिनट देरी से चली जिससे यात्री परेशान रहे।
अमूमन स्पाइसजैट फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर चलने का समय सुबह 10 बजकर 5 मिनट है जो आदमपुर सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचती है। रविवार को दिल्ली से आदमपुर के लिए फ्लाइट सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर चली जो दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर आदमपुर पहुंची। वहीं आदमपुर से दिल्ली के लिए स्पाइसजैट की फ्लाइट 1 घंटा 45 मिनट देरी की वजह से दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर चली जो 1 घंटा 45 मिनट देरी से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली पहुंची। अमूमन स्पाइसजैट की फ्लाइट आदमपुर से दिल्ली के लिए सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर चलती है जो दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है।