Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 May, 2018 08:19 PM
मौसम की खराबी के कारण आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट फ्लाइट रद्द कर दी गई। हालांकि स्पाइस जेट की पॉलिसी के मुताबिक यात्रियों को रिफंड कर दिया गया लेकिन बावजूद इसके फ्लाइट रद्द होने से के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना...
जालंधर (अनिल सलवान): मौसम की खराबी के कारण आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट फ्लाइट रद्द कर दी गई। हालांकि स्पाइस जेट की पॉलिसी के मुताबिक यात्रियों को रिफंड कर दिया गया लेकिन बावजूद इसके फ्लाइट रद्द होने से के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
इस फ्लाइट में कुल 70 के करीब पैसेंजर यात्रा करने वाले थे जिनमें से कुछ इंटरनेशल पैसेंजर भी थे जिन्हें दिल्ली से आगे विदेशों में अपने गंतव्य की ओर जाना था। फ्लाइट रद्द होने कारण इन्हें दिल्ली तक का सफर सड़क मार्ग से ही तय करना पड़ा। यह फ्लाइट दिल्ली से आदमपुर और आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरती है।
इस फ्लाइट ने दिल्ली से तो अपने समय पर उड़ान भरी लेकिन अचानक मौसम की खराब होने और विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण इसे वापस दिल्ली जाना पड़ा और यह आदमपुर नहीं पहुंच सकी। आदमपुर से फ्लाइट का समय 5 बजकर 5 मिनट पर है जोकि आज मौसम की बेरुखी के कारण अपनी यात्रा नहीं कर सकी।