Edited By swetha,Updated: 09 Jan, 2020 03:37 PM
पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 14 जनवरी को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुलाई गई है।
चंडीगढः मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें पुलिस कर्मियों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने 13वां वेतन खत्म करने के फैसले को रद्द कर दिया है।
इसके साथ कैबिनेट ने महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक तथा 10 परिवारिक अदालतों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही टूरिज्म में सुधार के लिए योग्य कदम उठाने का फैसला लिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एम सेवा का शुभारंभ किया,जिससे आम जनता को बहुत सारी सुविधाएं मोबाइल पर मिल जाएंगी। इसके साथ ही 16 तथा 17 जनवरी को पंजाब विधानसभा का विशेष इजलास भी बुलाया गया है। इसमें कई अहम बिलों के पास होने की संभावना जताई गई है।