Edited By swetha,Updated: 25 Nov, 2019 08:41 AM
पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने 15वीं विधानसभा के विशेष (9वें) सत्र की विशेष बैठक 26 नवम्बर को दोपहर बाद पंजाब विधानसभा हाल में बुलाई है।
चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने 15वीं विधानसभा के विशेष (9वें) सत्र की विशेष बैठक 26 नवम्बर को दोपहर बाद पंजाब विधानसभा हाल में बुलाई है। यह बैठक संविधान दिवस को मनाने के लिए बुलाई गई है। यह जानकारी पंजाब विधानसभा के एक प्रवक्ता ने दी।