Edited By Updated: 20 Apr, 2017 03:03 PM
पठानकोट में एयरबेस पर आंतकी हमले दौरान विवादों में आए एस.एस.पी. सलविंद्र सिंह ने वीरवार को गुरदासपुर की अदालत में सरेंडर कर दिया।
गुरदासपुर(विनोद): पठानकोट एयरबेस पर हुए आंतकी हमले में सुर्खियों में आए पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर सलविन्द्र सिंह की मुश्किले लगता है थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरदासपुर निवासी एक व्यक्ति रजनीश कुमार ने लंबी लड़ाई के बाद सिटी पुलिस गुरदासपुर में सलविन्द्र सिंह पर उसकी पत्नी से दुष्कर्म करने तथा उससे 50 हजार रुपए ऐंठने का केस दर्ज करवाया है। इस संंबंधी जमानत न मिलने पर उन्होंने सी.जे.एम.गुरदासपुर मोहित बांसल की अदालत में अपने वकील हरभजन सिंह हेयर के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।