सोपू के पूर्व प्रैजीडैंट की हत्या के बाद FB WAR, जेल में बैठा गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई धमका रहा

Edited By Vatika,Updated: 13 Oct, 2020 09:38 AM

sopu gangster murder case

पी.यू. में सोपू के पूर्व स्टेट प्रैजीडैंट गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद अब फेसबुक वॉर शुरू हो गई है। दविंद्र बंबीहा ग्रुप और लॉरैंस बिश्नोई गु्रप के बीच में यह वॉर चल रही है।

चंडीगढ़(संदीप): पी.यू. में सोपू के पूर्व स्टेट प्रैजीडैंट गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद अब फेसबुक वॉर शुरू हो गई है। दविंद्र बंबीहा ग्रुप और लॉरैंस बिश्नोई गु्रप के बीच में यह वॉर चल रही है।

PunjabKesari

बराड़ की हत्या के बाद हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले बंबीहा ग्रुप ने जहां लिखा था कि लवी दयोड़ा की हत्या का बदला ले लिया, वहीं अब लॉरैंस बिश्नोई की तरफ से पोस्ट किया गया है कि नई जंग की शुरूआत है जो हमारे साथ नहीं है। अब से अपना सभी ध्यान रखना। अब इस जंग में कोई सुरक्षित नहीं।

PunjabKesari

कोई जायज हो या नहीं, आज से सड़कों पर खून नहीं सूखेगा। जंग के नियम बदल चुके हैं, नए नियमों की पालना करते हुए जो भी मिला जहां भी...। विदित रहे कि गुरलाल बराड़ की हत्या इंडस्ट्रीयल एरिया के प्ले ब्वॉय डिस्क के बाहर बाइक सवार युवकों ने की थी, जब वह डिस्क से आ रहे अपने दोस्तों का इंतजार अपनी फॉच्र्यूनर गाड़ी में बैठकर कर रहा था। 

शव का हुआ पोस्टमार्टम
सोमवार को पुलिस ने गुरलाल के शव का कोरोना संक्रमण का टैस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट नैगेटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद ही थाना पुलिस की तरफ से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। देर रात तक डॉक्टर पोस्टमार्टम के आधार पर प्राथमिक रिपोर्ट तैयार करने के काम में जुटे हुए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!