खेत में बेटे को इस हालत में देख दंग रह गया परिवार, कपड़ों से की थी पहचान

Edited By Vatika,Updated: 14 Mar, 2022 11:18 AM

son murder firing

थाना चब्बेवाल नजदीक पड़ते गांव गोपालियां के नौजवान की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

चब्बेवाल (गुरमीत): थाना चब्बेवाल नजदीक पड़ते गांव गोपालियां के नौजवान की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना पुलिस की तरफ से लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त नौजवान की गोली मारकर हत्या की गई है। 

जानकारी अनुसार मृतक मनिन्दर सिंह (20) के पिता कुलवरन सिंह पुत्र सोहण सिंह निवासी गोपालियां थाना चब्बेवाल की तरफ से थाना चब्बेवाल की पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा मनिन्दर सिंह (20) गत 11 मार्च को अपने मोटरसाइकिल नं. पी. बी. 07 बी. टी. 5410 पर घर से यह कह कर गया था कि पुराने चल रहे एक केस संबंधित वह अपने 2 साथियों परमवीर सिंह उर्फ पंम पुत्र अमरीक सिंह निवासी देहाना और मनप्रीत सिंह उर्फ मापी पुत्र जसविन्दर सिंह निवासी मुखलियाना के पास जा रहा है।

जब लड़का देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा तो परिवार की तरफ से चब्बेवाल पुलिस को सूचित किया गया और उक्त साथियों की तरफ से उसे जान से मारने की दीं जातीं धमकियां संबंधित भी पुलिस को बताया गया। आज जब अपने लड़के मनिंदर सिंह की तालाश में जा रहा था तो साथ लगते सरसों के खेत में भीड़ देख कर रुक गए। नज़दीक जाकर देखा तो उनका लड़का मनिन्दर सिंह उलटे मुंह पड़ा था, जिसे उन्होंने कपड़ों से पहचाना, जिसके सिर में तेजधार और गोली का ज़ख़्म था और उसकी मौत हो चुकी थी।  उक्त बयानों के आधार पर थाना चब्बेवाल पुलिस की तरफ से परमवीर सिंह उर्फ पंम पुत्र अमरीक सिंह निवासी देहाना और मनप्रीत सिंह उर्फ मापी पुत्र जसविन्दर सिंह निवासी मुखलियाना के ख़िलाफ़ अलग -अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!