Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 01:31 PM
पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर दामाद द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ससुरालियों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल करने के मामले में थाना सदर की पुलिस ने अजयपाल सिंह, शमशेर सिंह निवासी राम नगर मजीठा रोड बाईपास, दिलबाग सिंह निवासी इन्द्रा कालोनी...
अमृतसर (संजीव): पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर दामाद द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ससुरालियों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल करने के मामले में थाना सदर की पुलिस ने अजयपाल सिंह, शमशेर सिंह निवासी राम नगर मजीठा रोड बाईपास, दिलबाग सिंह निवासी इन्द्रा कालोनी मजीठा रोड व बाग सिंह निवासी कबीर नगर मजीठा रोड के विरुद्ध हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
सुनील कुमार ने बताया कि उसकी बहन सीमा का विवाह उक्त आरोपी दिलबाग सिंह के साथ हुआ था। जो अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। विगत दिवस उसकी माता कांता, पत्नी सुमन व भाई सुराज दिलबाग सिंह के घर पर गए जहां वह उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहा था। आरोपी उसकी माता व पत्नी को देख मौके से फरार हो गया। विगत दिवस आरोपी अपने साथियों के साथ आया और उसकी माता, पत्नी व बहन पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।